अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' बनी 2022 की बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर
फिल्म ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' 2022 की बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। बकौल आदर्श, इस फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन ₹10.70 करोड़ की कमाई की। 'भूल भुलैया 2' (₹14.11 करोड़) 2022 की बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर जबकि 'बच्चन पांडे' (₹13.25 करोड़) दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है।