अक्षय कुमार फिल्म 'भूल भुलैया 3' का हिस्सा नहीं होंगे: फिल्ममेकर अनीस बज़्मी
फिल्ममेकर अनीस बज़्मी ने कहा है, "अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म 'भूल भुलैया 3' का हिस्सा नहीं होंगे।" उन्होंने कहा, "मैं उनके (अक्षय कुमार) साथ काम करने के लिए मर रहा हूं लेकिन मुझे ऐसी स्क्रिप्ट मिल ही नहीं रही जहां हम दोनों साथ काम कर सकें।" गौरतलब है कि 'भूल भुलैया 3' में विद्या बालन और कार्तिक आर्यन नज़र आएंगे।