अभिनेता अक्षय कुमार ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने लिखा, "कान्स 2022 में इंडिया पविलियन में हमारे सिनेमा के लिए उत्सुक था लेकिन दुख की बात है कि कोविड-19 पॉज़िटिव पाया गया हूं। आराम करूंगा।" अक्षय ने अनुराग ठाकुर को टैग कर लिखा, "आपको और आपकी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं।"