अक्षय के मेरा मज़ाक उड़ाने से परेशान हो गई थी, उन्होंने कभी माफी नहीं मांगी: शांति प्रिया
ऐक्ट्रेस शांति प्रिया ने यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन से कहा है कि अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा उनके सांवलेपन का मज़ाक उड़ाने से वह परेशान हुई थीं। उन्होंने बताया कि बाद में अक्षय ने कहा कि वह मज़ाक कर रहे थे लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। बकौल ऐक्ट्रेस, इंडस्ट्री में उन्हें और उनकी बहन को रंग के कारण बहुत कुछ झेलना पड़ा।