अक्षय को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी, पता नहीं वह 'हेराफेरी 3' के लिए कैसे माने: अनीस
फिल्ममेकर अनीस बज़्मी ने अभिनेता अक्षय कुमार के आगामी फिल्म 'हेराफेरी 3' करने को लेकर कहा है, "अक्षय फिल्म करने के खिलाफ थे क्योंकि उन्हें स्क्रिप्ट सही नहीं लगी थी।" उन्होंने कहा, "फिल्म के लिए अक्षय कैसे मान गए इस बारे में मुझे नहीं पता है। यह केवल वही बता सकते हैं।" गौरतलब है, अनीस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।