अक्षय तृतीया पर केदारनाथ, यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट छह माह बंद रहने के बाद आज अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ चारधाम यात्रा आरंभ हो गई। दोनों धामों के कपाट सुबह सात बजे खुले और इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी पत्नी गीता के साथ मौजूद रहे।