अक्षय सर ने फिल्म के लिए बात की थी: 'ओएमजी 2' में काम करने को लेकर यामी गौतम
अभिनेत्री यामी गौतम ने कहा है कि फिल्म 'ओएमजी 2' के लिए अभिनेता अक्षय कुमार ने उनसे बात की थी। उन्होंने कहा, "2020 में अक्षय सर ने संपर्क किया था। बहुत ईमानदारी से उन्होंने मुझसे कहा कि यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। कहानी सामने आनी चाहिए। मैं निर्देशक को आपके बारे में बताना चाहूंगा।"