अक्षरा सिंह को बिहार में भीड़ ने सेल्फी के लिए घेरा, बिना चप्पल स्कूटर से भागीं अभिनेत्री

बेतिया (बिहार) में नगर निकाय चुनाव में एक प्रत्याशी के समर्थन में रोड-शो करने पहुंचीं अभिनेत्री अक्षरा सिंह को भीड़ ने सेल्फी के लिए घेर लिया। भीड़ के बेकाबू होने पर अक्षरा को कार से उतरकर प्रत्याशी के पति के साथ स्कूटर पर भागना पड़ा। वीडियो में अक्षरा बिना चप्पल स्कूटर पर सवार दिखीं और लोग उनके पीछे दौड़ते दिखे।

Load More