'MLC मतगणना में जानबूझकर देरी', अखिलेश ने लगाया आरोप; अधिकारियों को दी चेतावनी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधान परिषद् की 11 सीटों की मतगणना में जानबूझकर देरी का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। अखिलेश ने चेतावनी देते हुए कहा, "ज़िलाधिकारी और कमिश्नर अगर किसी प्रकार की बेईमानी की कोशिश करेंगे...तो उनके खिलाफ हम आंदोलन करेंगे और मुकदमा दर्ज कराएंगे।"

Load More