अखिलेश की इच्छा पूरी हुई, ठाकुर का भी एनकाउंटर हो गया: यूपी में मारे गए अनुज सिंह के पिता
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए सुल्तानपुर डकैती कांड के आरोपी अनुज प्रताप सिंह के पिता धर्मराज सिंह ने कहा है, "अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हो गई, ठाकुर का भी एनकाउंटर हो गया।" गौरतलब है, अखिलेश ने इसी मामले में एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव को लेकर कहा था, "'जात' देखकर जान ली।"