अखिलेश को भी पता है भगवा आ रहा है, उनके PDA रथ का रंग भगवा होने पर दयाशंकर सिंह
यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा पर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भगवा रंग के बढ़ते रुझान को देखते हुए अखिलेश ने अपने पीडीए रथ को भी भगवा रंग में तैयार कराया है। अखिलेश गुरुवार को रायबरेली से पीडीए रथ चलाकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देंगे।