अखिलेश ने उन्नाव में हुए सड़क हादसे को बीजेपी सरकार की लापरवाही बताया, उठाए कई सवाल
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्नाव (यूपी) में हुए सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत का कारण बीजेपी सरकार की लापरवाही बताया है। अखिलेश ने इस हादसे को लेकर पार्किंग व्यवस्था से लेकर सीसीटीवी की निगरानी, नियमित पेट्रोलिंग, ऐम्बुलेंस सर्विस से लेकर टोइंग व्यवस्था तक को लेकर सवाल उठाए और सरकार से इन तमाम बिंदुओं पर जवाब मांगा है।