वाराणसी में मतगणना केंद्र के बाहर जुटे सपा कार्यकर्ता, अखिलेश बोले- भोजन, पानी, छतरी संग डटे रहें
वाराणसी एमएलसी स्नातक सीट की मतगणना तीसरे दिन भी जारी है। मतगणना केंद्र पर बुधवार की शाम बीजेपी के बवाल और री-काउंटिंग की मांग के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अह्वान पर बड़ी संख्या में सपा नेता/कार्यकर्ता वहां पहुंच गए हैं। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से भोजन, पानी, छतरी, तौलिया लेकर जुटने की बात कही है।