कमज़ोर सरकारें अन्याय का रास्ता अपनाती हैं: दिल्ली प्रोटेस्ट के दौरान ऐक्शन पर अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि कमज़ोर सरकारें अन्याय का रास्ता अपनाती हैं। अखिलेश ने सवाल किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त पर उंगली उठी है तो चुनाव आयोग के साथ बीजेपी क्यों खड़ी है।