यूपी में गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- 'बात सीट की नहीं जीत की है'
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने X पर लिखा, "बात बड़ी यह नहीं है कि गठबंधन में कितनी सीटें या कौनसी सीट किसके पास जा रही है बात बड़ी यह है कि हम सबको ये सुनिश्चित करना है कि जीत गठबंधन की हो।"