सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का गुरुवार तड़के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी ने बताया कि राजपाल का लंबे समय से इलाज चल रहा था और सैफई (यूपी) में गुरुवार दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पार्टी महासचिव व राजपाल के भाई राम गोपाल यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है।