अखिलेश यादव जैसा नेता बनने के लिए 12 साल का बच्चा मुंबई से भागा, रेलवे पुलिस ने पकड़ा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरह नेता बनने की चाहत रखने वाला मुंबई (महाराष्ट्र) का 12-वर्षीय बच्चा शनिवार को घर से भागकर यूपी जाने वाली ट्रेन में बैठ गया जिसे एमपी में आरपीएफ ने पकड़ लिया। बच्चे ने बताया कि वह अखिलेश यादव का बहुत बड़ा फैन है। बच्चे के परिजन के मुताबिक, वह दिनभर नेताओं की रील्स देखता है।