अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अयोध्या से घोषित किया सपा का प्रत्याशी
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को ब्राह्मण मंच के कार्यक्रम में अगले साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अयोध्या से सपा उम्मीदवार का एलान किया। उन्होंने पवन पांडेय को इस सीट से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। अखिलेश ने कहा, "पवन पांडेय जी अयोध्या से इस बार जीतने जा रहे हैं।"