अखिलेश यादव ने लोकसभा में उठाया 'स्पीकर के अधिकारों' का मुद्दा; उन पर भड़के अमित शाह
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को लेकर कहा, "आप लोकतंत्र के न्यायाधीश हैं...कुछ अधिकार आपके (स्पीकर) भी छीने जा रहे हैं।" इस पर गृह मंत्री अमित शाह भड़क गए और उन्होंने कहा, "स्पीकर के अधिकार पूरे सदन के हैं...आप गोलमोल बात नहीं कर सकते। आप (अखिलेश) स्पीकर के अधिकारों के संरक्षक नहीं हो।"