अखिलेश यादव ने शेयर की अनंत अंबानी की शादी की तस्वीर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी की एक तस्वीर X पर शेयर कर लिखा है, "विवाह की बधाई और सुखद जीवन की शुभकामनाएं।" तस्वीर में मुकेश अंबानी और अनंत संग अखिलेश की पत्नी व बेटी भी नज़र आ रही हैं। मुंबई में शुक्रवार को अनंत ने मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी की।

Load More