अखिलेश यादव नेता कम, गांधी परिवार के दरबारी ज़्यादा लगे: केशव प्रसाद मौर्य
लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर की गई टिप्पणी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भड़कने पर उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "कांग्रेस के मोहरा सपा बहादुर अखिलेश यादव जिस तरह...उखड़े, उससे वह नेता कम और गांधी परिवार के दरबारी ज़्यादा लगे।"