अखबार में पढ़ी खबर और खुल गई किस्मत, मामूली समझे जाने वाले कार्ड्स करोड़ों में बिके
इंग्लैंड के वोकिंग में एक रिटायर्ड डेकोरेटर के पुराने Pokemon कार्ड्स 15.6 लाख पाउंड (करीब ₹20 करोड़) में नीलाम हुए। 1990 के दशक में उन्होंने बेटे के साथ ये कार्ड जमा करने शुरू किए थे और फिर इन्हें 15 साल तक अटारी में संभालकर रखा था। उन्होंने स्थानीय अखबार में एक कार्ड की महंगी बिक्री की खबर पढ़ी थी।