अखिलेश ने कन्नौज सीट से मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक को 1.7 लाख वोटों से हराकर दर्ज की जीत
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज (यूपी) लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और बीजेपी उम्मीदवार सुब्रत पाठक को 1,70,922 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। लोकसभा चुनाव-2019 में सुब्रत पाठक ने सपा नेता डिंपल यादव को 12,000+ वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव में कन्नौज से डिंपल ने सुब्रत पाठक को हराया था।