अखिलेश ने कहा- 10 साल हिटलर के थे, 10 वर्ष बीजेपी के भी पूरे हुए; बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की बीजेपी सरकार को लेकर कहा है, "जो 2014 में आए थे वे 2024 में जाने वाले हैं। 10-साल हिटलर का समय था...10-वर्ष इनके भी पूरे हुए।" इस पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, "अखिलेश मानसिक हताशा में हैं। उन्हें प्रधानमंत्री के अपमान का खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा।"