अखिलेश यादव 6 दिसंबर को होने वाली 'INDIA' की बैठक में नहीं होंगे शामिल: सपा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 6-दिसंबर को दिल्ली में होने वाली विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की बैठक में शामिल नहीं होंगे। पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने 'पीटीआई' से कहा, "अखिलेश का अभी तक 'INDIA' गठबंधन की बैठक में जाने का कोई प्लान नहीं है।" इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठक में जाने से इनकार किया था।