अखिलेश यादव करहल विधानसभा छोड़ेंगे या फिर कन्नौज लोकसभा सीट?
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आगामी सियासी प्लान तैयार कर लिया है, जिसका खुलासा वो खुद करेंगे। सपा प्रमुख ने बताया है कि जो सीट छोड़नी है उसकी जानकारी बहुत जल्द विधानसभा में दे देंगे। वो फिलहाल करहल से विधायक और कन्नौज से सांसद हैं, जिसमें से एक पद उन्हें छोड़ना होगा।