अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले लॉन्च किया 'समाजवादी इत्र'

सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को 'समाजवादी इत्र' को लॉन्च किया। अखिलेश ने कहा कि इस इत्र की खुशबू का असर 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा। कन्नौज के एमएलसी पुष्पराज जैन द्वारा तैयार किए गए इस इत्र में 22 खुशबुओं का इस्तेमाल किया गया है।

Load More