अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट (उत्तर प्रदेश) से नामांकन दाखिल कर दिया। गौरतलब है कि अखिलेश के नामांकन से पहले सपा ने कन्नौज सीट से आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया था। बीजेपी ने इस सीट से मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक को अपना उम्मीदवार बनाया है।