अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव को दिया है ₹54 लाख का कर्ज़: चुनावी हलफनामा
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उन्होंने अपनी पत्नी डिंपल यादव को ₹54 लाख का कर्ज़ दिया है। कपल ने कुल ₹41.88 करोड़ की संपत्ति घोषित की है जिसमें अखिलेश के पास ₹26.34 करोड़ की संपत्ति है। कन्नौज लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने वाले अखिलेश के पास ₹1.6 लाख की क्रॉकरी हैं।