अग्नि मिसाइल के जनक राम नारायण अग्रवाल का 84 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
मशहूर डीआरडीओ वैज्ञानिक राम नारायण अग्रवाल का 84-वर्ष की उम्र में हैदराबाद में निधन हो गया है। अग्नि मिसाइल के जनक कहे जाने वाले राम नारायण ने देश में लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वह अग्नि मिसाइल्स के पहले प्रोग्राम डायरेक्टर थे। उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।