अग्निपथ योजना में बड़े बदलाव कर सकती है सरकार, अधिक अग्निवीर हो सकते हैं रिटेन: रिपोर्ट
'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार अग्निपथ योजना में बड़े बदलाव कर सकती है। बकौल रिपोर्ट, सेना में अग्निवीरों को 4 साल के कार्यकाल के बाद स्थाई करने का हिस्सा बढ़ सकता है और वेतन-भत्ते भी बदल सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने अग्निवीरों को स्थाई करने का हिस्सा 25% से बढ़ाकर 50% करने की सिफारिश की है।