अग्निपथ योजना वापस ले केंद्र, ₹1 करोड़ मुआवज़ा मायने नहीं रखता: लोकसभा में हनुमान बेनीवाल

नागौर (राजस्थान) से आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा के दौरान कहा कि केंद्र सरकार को अग्निपथ योजना वापस लेकर पूर्व की तरह नियमित भर्ती शुरू करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "युवा सेना में रोज़गार के लिए नहीं जाते...वे खुद पर गौरवान्वित महसूस करते हैं। ₹1 करोड़ (मुआवज़ा) मायने नहीं रखता।"

Load More