अग्निवीरों और नियमित सैनिकों को मिलने वाले मुआवज़े में क्या है अंतर?
नियमित सैनिकों को ₹50 लाख का बीमा जबकि अग्निवीरों को ₹48 लाख का बीमा मिलता है। सैन्य सेवा या ऑपरेशन के दौरान निधन होने पर अग्निवीरों को ₹44 लाख जबकि नियमित सैनिकों को ₹25 लाख, ₹35 लाख या ₹45 लाख की अनुग्रह राशि मिलती है। सेवा निधि केवल अग्निवीरों को और ग्रैच्युटी व पेंशन केवल नियमित सैनिकों को मिलती है।