अग्निवीरों को 2 साल की सेवा अवधि बढ़ने के दौरान जल्द मिल सकती है शादी करने की अनुमति
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार अग्निपथ योजना में 2 साल की सेवा अवधि बढ़ने के दौरान शादी करने की अनुमति देने पर विचार कर रही है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक दिशा-निर्देश स्पष्ट नहीं है। वर्तमान नियमों के तहत भर्ती के समय उम्मीदवार का अविवाहित होना ज़रूरी है और शुरुआती 4 साल की सेवा के दौरान अग्निवीर शादी नहीं कर सकते।