अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में मदद के बहाने युवाओं को ठगने वाले 2 लोग महाराष्ट्र से अरेस्ट
अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में मदद के बहाने कुछ युवकों से ठगी करने के आरोप में सातारा (महाराष्ट्र) के 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अन्नासाहेब धनजी काकड़े (30) और गणेश काले (27) के रूप में हुई है। बकौल पुलिस, आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताकर अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में मदद का आश्वासन दिया था।