अग्निवीर योजना बिल्कुल बंद होनी चाहिए: कीर्ति चक्र से सम्मानित किए गए शहीद अंशुमान की मां
कीर्ति चक्र से मरणोपरांत सम्मानित किए गए शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मां मंजू देवी ने मंगलवार को रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "अग्निवीर योजना बिल्कुल बंद होनी चाहिए। 4 साल की अग्निवीर योजना ठीक नहीं है। सैनिकों को पेंशन और कैंटीन समेत जो सुविधाएं पहले मिलती थीं अब भी मिलनी चाहिए।"