अग्निहोत्री ने वीडियो शेयर कर लिखा- मुंबई लोकल से फिर गिरा शख्स; लोगों ने बताया पुराना वीडियो
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि मुंबई में खचाखच भरी लोकल ट्रेन से फिर एक शख्स गिर गया जिसके बाद यूज़र्स ने बताया कि वीडियो 2022 का है। इस पर अग्निहोत्री ने लिखा, "7-10 लोग...मर रहे हैं...2022 से कुछ नहीं बदला।" एक यूज़र ने लिखा, "आप...आवाज़ उठाने को स्वतंत्र हैं...पुराने वीडियो को आधार ना बनाएं।"