अग्रेशन नहीं तो खिलाड़ी नहीं, खून गर्म होना चाहिए: पैरालंपिक्स सेलिब्रेशन पर नवदीप
पेरिस पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नवदीप सिंह ने अपने अग्रेसिव सेलिब्रेशन को लेकर कहा है, "मैं हर प्रतियोगिता में ऐसे ही खेलता हूं।" उन्होंने राज शमानी के पॉडकास्ट में कहा, "मुझसे चुपचाप नहीं खेला जाता है...अग्रेशन नहीं तो खिलाड़ी नहीं। खून गर्म होना चाहिए। जब दिल में तिरंगा हो तो मैदान में जोश क्यों न हो।"