अगर 'INDIA' सिर्फ संसदीय चुनावों के लिए बना था तो इसे खत्म कर देना चाहिए: अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'आप' व कांग्रेस के अलग-अलग होकर चुनाव लड़ने को लेकर कहा है, "अगर विपक्षी गठबंधन 'INDIA' केवल संसदीय चुनावों के लिए था तो इसे समाप्त कर देना चाहिए और हम अलग-अलग काम करेंगे।" उन्होंने कहा, "अगर यह गठबंधन विधानसभा चुनावों के लिए भी है तो हमें एकसाथ बैठना होगा।"