अगर 15-20% UPI खर्च बचा लें तो हर महीने कितना पैसा बचा लेंगे आप?
IIIT दिल्ली के सर्वे के मुताबिक, करीब 81% लोग रोज़ाना UPI का इस्तेमाल करते हैं और 15.7% ने बताया कि UPI से उनका औसत खर्च करीब ₹200/दिन है। अगर यह मान लें कि इसमें से 15-20% खर्च सिर्फ इसलिए होता है क्योंकि पेमेंट करना बेहद आसान है तो सिर्फ इसी हिस्से को रोककर ₹900-₹1,200/माह की बचत की जा सकती है।