अगर GDP तेज़ी से बढ़ रही है, तो अच्छी नौकरियां ज़्यादा क्यों नहीं दिख रही हैं?: रघुराम राजन
RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने साफ किया है कि उन्होंने 7.8% GDP वृद्धि के सरकारी आंकड़ों का न तो समर्थन किया है और न ही सवाल उठाया है। राजन ने कहा, "अगर GDP इतनी तेज़ी से बढ़ रही है तो हमें ज़्यादा प्राइवेट इन्वेस्टमेंट, ज़्यादा FDI और ज़्यादा अच्छी नौकरियां क्यों नहीं दिख रही हैं?"