अगर SIP रिटर्न नेगेटिव हो गया है तो जानिए आप क्या कर सकते हैं?
एसआईपी रिटर्न नेगेटिव होने को लेकर एटिका वेल्थ एडवाइज़र्स के निदेशक निखिल कोठारी ने कहा है, "यह एसआईपी जारी रखने का अच्छा समय है...और गिरावट आने पर आपको अपनी राशि बढ़ा देनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "याद रखें...इक्विटी में निवेश करते समय 5-7 साल की समय-सीमा लेकर चलें। एसआईपी का लाभ लागत औसत है, 5-7 साल में आपको लाभ दिखाई देगा।"