अगर अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या हो जाए तो कौन संभालेगा कमान?
अमेरिकी संविधान के 25वें संशोधन के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या/मौत या उनके अक्षम होने पर उप-राष्ट्रपति उनके कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और शेष कार्यकाल पूरा करेंगे। अगर राष्ट्रपति/उप-राष्ट्रपति दोनों अक्षम हो जाते हैं तो प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष कार्यभार संभालते हैं। वाइट हाउस में एक हालिया इवेंट में हुई फायरिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप संभवतः निशाने पर थे।