अगर असित मोदी के खिलाफ चार्जशीट का काम जल्दी नहीं हुआ तो धरने पर बैठूंगी: जेनिफर मिस्त्री
ऐक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने कहा है कि धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के खिलाफ उनके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में चार्जशीट फाइल नहीं हुई तो वह धरने पर बैठेंगी। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है। गौरतलब है, जेनिफर ने असित के खिलाफ यौन शोषण का केस जीत लिया है।