अगर आतंकी पाकिस्तान में हैं तो हम उन्हें वहीं मारेंगे जहां वे हैं: एस जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है, "अगर आतंकी पाकिस्तान में छिपे हैं तो हम उन्हें वहीं मारेंगे जहां वे हैं।" उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कहा कि ऑपरेशन जारी है क्योंकि इसमें एक स्पष्ट संदेश है। उन्होंने कहा, "हमने 22-अप्रैल को जैसी घटना (पहलगाम में आतंकी हमला) देखी, अगर वैसा फिर हुआ तो इसका जवाब दिया जाएगा।"