अगर आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान कार्रवाई नहीं कर सकता तो भारत की मदद ले ले: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान कहा है कि अगर पाकिस्तान खुद आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकता है तो भारत की मदद ले ले। उन्होंने कहा कि भारत, पाकिस्तान समेत पूरे विश्व से आतंकवाद को खत्म करना चाहता है। बकौल रक्षा मंत्री, भारतीय सेना बॉर्डर के दोनों ओर आतंकवाद से लड़ सकती है।