अगर आप आसमान बंद नहीं कर सकते, तो मुझे विमान दें: पश्चिमी देशों से यूक्रेन के राष्ट्रपति
रूस से जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से यूक्रेन को सैन्य सहायता बढ़ाने की मांग करते हुए कहा है, "यदि आपके पास आसमान बंद करने की ताकत नहीं है तो मुझे विमान दें।" ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी, "अगर हम (यूक्रेन) नहीं बचे तो मेरा यकीन करिए लातविया, लिथुआनिया, एस्टोनिया अगला निशाना होंगे।"