अगर आप बार-बार फिल्मों के बारे में पूछेंगे तो मैं फिल्में करना बंद कर दूंगा: जूनियर एनटीआर
'न्यूज़18' की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐक्टर जूनियर एनटीआर ने हैदराबाद में एक इवेंट में बताया है कि वह फिलहाल किसी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मज़ाक में कहा, "अगर आप (लोग) मुझसे बार-बार (आने वाली फिल्मों के बारे में) सवाल करते रहेंगे तो मैं फिल्में करना बंद कर दूंगा।" ऐक्टर आगामी फिल्म 'एनटीआर30' में नज़र आएंगे।