अगर आप भी चेहरे पर कराते हैं मसाज तो जा सकती है आपकी आंखों की रोशनी, डॉक्टर ने बताया- कैसे
आंखों के डॉक्टर मयंक महाजन के अनुसार, आंखों के आसपास वाले एरिया में हाई फ्रीक्वेंसी वाले मसाजर से मसाज कराने पर इसकी शॉकवेव्स से आंखों की रोशनी जा सकती है। उन्होंने बताया, "अपनी आंख और उसके आसपास के एरिया में मसाजर के प्रभाव को ना आने दें...जब अगली बार सलून जाएं...तो उन्हें आंखों से हैवी मसाजर दूर रखने को कहें।"