अगर आप भी फ्रिज में आलू रखते हैं तो ऐसा करना तुरंत बंद करें: सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट
सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रायन फर्नांडो ने कहा है, "अगर आप भी फ्रिज में आलू रखते हैं तो ऐसा करना तुरंत बंद करें।" उन्होंने कहा, "कम तापमान में रहने से आलू के स्टार्च शुगर में बदल जाते हैं और इन्हें पकाने पर एक्रिलामाइड नामक रसायन उत्पन्न होता है। रोडेंट्स पर स्टडी से पता चला है कि एक्रिलामाइड से कैंसर हो सकता है।"